जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से गम्हरिया की ओर से सिंहेश्वर जा रहा था। इसी दौरान सिंहेश्वर की तरफ से मधेपुरा जा रही एक बस ने टोका गांव के पास उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को ऑटो से सदर अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
गम्हरिया थाना के एसआई मो. शाहिद सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, वहीं फरार बस और उसके चालक का भी पता लगाया जा रहा है।✴️


0 टिप्पणियाँ